फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू को दहलाने की साजिश नाकाम, हमले से पहले दबोचे गए पांच संदिग्ध आतंकी; हथियार-विस्फोटक बरामद

Wed, 19 Jul 2023 03:07 PM IST
देव कश्यप एएनआई, बंगलूरू।

सार

सीसीबी ने बताया कि ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में थे जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए।
विज्ञापन
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त, बी दयानंद। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक पुलिस ने बंगलूरू को दहलाने की साजिश नाकाम करते हुए हमले से पहले ही पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी संदिग्ध पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कट्टरपंथी गुट से जुड़े हैं। इनकी उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने संदिग्धों से चार ग्रेनेड, सात पिस्टल, 45 गोलियां, दो खंजर, 12 मोबाइल, दो सैटेलाइट फोन और वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं। एक संदिग्ध फरार है।

विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस आयुक्त दयानंद बी ने बताया कि आरटी नगर इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार सुहैल, उमर, जाहिद, मुदासिर और फैसल बंगलूरू के ही रहने वाले हैं। पांचों को 2017 में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और 2019 में जमानत पर रिहा होने से पहले करीब 18 महीने तक जेल में थे। सूत्रों के अनुसार धमाका करने की साजिश में दस लोग शामिल थे, लेकिन कर्नाटक पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को पहले ही इसकी भनक लग गई और पांच को दबोच लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांचों संदिग्ध पिछले दिनों हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में से हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्धों का सरगना सेलफोन के जरिये इनके संपर्क में था। वह पहले जेल में बंद था और फिलहाल फरार है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों को एक बड़ी साजिश की योजना बनाते समय सुल्तानपाल्या इलाके के कनकनगर में स्थित एक पूजा स्थल के पास से गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

जेल में लश्कर आतंकी के संपर्क में आए
पुलिस पूछताछ में पांचों ने बताया कि बंगलूरू सेंट्रल जेल में वे लश्कर आतंकी टी नजीर के संपर्क में आए। नजीर बंगलूरू सीरियल धमाके में कैद में है। नजीर ने ही पांचों को कट्टरपंथी बनाया और इन्हें जुनैद से संपर्क करने को कहा। जुनैद छठा आरोपी है, जो फरार है। उसी ने आतंक फैलाने के लिए इन पांचों को हथियार मुहैया कराए।

विदेश से आतंकी गतिविधियां चलाता है फरार जुनैद 
पुलिस का मानना है कि जुनैद भारत में नहीं रहता। वह विदेश से ही आतंकी गतिविधयों का संचालन करता है। वह खासतौर पर हथियारों की आपूर्ति करता है। उसका पता लगाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से मदद मांगी गई है।
 

पूर्व सीएम ने बताया बड़ी साजिश
कर्नाटक के पूर्व सीएम बोम्मई ने कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश है। वे बेंगलुरु में सिलसिलेवार बम धमाके करना चाहते थे। यह मामला एनआईए को सौंप दिया जाना चाहिए।
 


गृह मंत्री ने सीसीबी पुलिस की सराहना की
कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने विधानसभा में कहा कि मैं सीसीबी पुलिस की सराहना करता हूं और बधाई देता हूं जिन्होंने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जो हथियार इकट्ठा करके कर्नाटक या भारत में कहीं और आतंकवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इन सभी को हेब्बाला पुलिस डिविजन में गिरफ्तार किया गया। जांच से पता चलेगा कि वे किस संगठन से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें