फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hubballi Murder: 'कर्नाटक की स्थिति पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसी', भाजपा ने किया राज्यव्यापी प्रदर्शन का एलान

Sun, 21 Apr 2024 04:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

इस मामले पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा है। विजयेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी की बात बेमानी हो गई है।
विज्ञापन
विजयेंद्र येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या का मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। इस मामले को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भाजपा के बीच वार-पलटवार जारी है। भाजपा ने मामले में लव जिहाद का एंगल बताते हुए राज्य सरकार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही कर्नाटक भाजपा ने हुबली कॉलेज की छात्रा नेहा हिरेमठ की हत्या के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके लिए राज्य भाजपा ने कल यानी 22 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन


भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 
इस मामले पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा है। विजयेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी की बात बेमानी हो गई है। महिलाओं पर हमले और हत्या जैसे अपराधों बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने लिखा कि हिन्दू 'जय श्री राम' के नारे नहीं लगा सकते। यहां गाने की तारीफ करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई की जाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जाता है। कन्नड़ अभिनेत्री के साथ कन्नड़ में बात करने पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। हर छोटे शहर से हर दिन चेन स्नैचिंग की खबरें आ रही हैं।कैफे में बम विस्फोट हो रहा है। विधानसौधा के अंदर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। राज्य में कानून और व्यवस्था की खराब स्थिति साफ है। यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान की खराब स्थिति की याद दिलाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार लोगों के जीवन में परेशानी बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस के हाथ खून से सने हुए हैं। आगे उन्होंने 22 अप्रैल को राज्य भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि  राज्य में अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण की नीतियों और कानून व्यवस्था की हालत को देखते हुए भाजपा  सोमवार को राज्य भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से खास तौर पर महिलाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की। विजयेंद्र ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि मैं इस राज्य के प्रत्येक नागरिक, विशेष रूप से महिलाओं, हमारी नारी शक्ति से अपील करता हूं कि वे भारी संख्या में भाग लें और राज्य में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के खिलाफ एक मजबूत संदेश दें।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार को हुबली में आरोपी फैयाज ने कथित तौर पर नेहा को प्रपोज किया था लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इससे आहत होकर फैयाज ने उस पर पांच-छह बार चाकू से हमला कर दिया। 

बीवीबी कॉलेज से एमसीए कर रही थी नेहा
बताया गया है कि नेहा बीवीबी कॉलेज से एमसीए कर रही थी। नेहा और फैयाज इसी कॉलेज में बीसीए कोर्स के दौरान बैचमेट रहे हैं। जांच में सामने आया है कि बेलगावी के सावदत्ती का रहने वाला फैयाज कई दिनों से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बाद इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें