फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : भाजपा ने कुमारस्वामी को बताया ‘एक्सिडेंटल चीफ मिनिस्टर’

Sun, 30 Dec 2018 05:37 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भाजपा ने नए साल के मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सिंगापुर यात्रा पर तंज कसते हुए उन्हें ‘एक्सिडेंटल चीफ मिनिस्टर’ कहा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट में कहा, ‘नई सरकार बनने के बाद से राज्य में 377 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 156 तालुकाओं को सूखा प्रभावित घोषित किया जा चुका है। अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। यहां धरतीपुत्र एचडी कुमारस्वामी नया साल मनाने सिंगापुर जा रहे हैं।’

विज्ञापन



एक अन्य ट्वीट में कर्नाटक भाजपा ने कहा, ‘यदि एक्सिडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म बनेगी तो इसमें कुमारस्वामी की भूमिका कौन निभाएगा।’ सीएम कार्यालय की तरफ से बयान में कहा गया कि कुमारस्वामी शनिवार रात अपने परिवार के साथ विदेश जाएंगे और 1 जनवरी 2019 की रात को लौट आएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें