फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मेंगलुरु में एआरएसआई ने व्यस्त ट्रैफिक के बीच लगाई दौड़ और पकड़ लिया मोबाइल लुटेरा, देखें वीडियो

Fri, 14 Jan 2022 08:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
विज्ञापन
Mangaluru cop dodges traffic in dramatic chase to catch thief - फोटो : video grab
विज्ञापन

बॉलीवुड की फिल्मों में आपने चोर को भागते व पुलिस को उसका पीछा करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन गुरुवार को मेंगलुरु की सड़क पर ऐसा सरेआम हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग से मोबाइल फोन लूटकर भागे बदमाश को सड़क पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच दौड़ लगाकर नाटकीय ढंग से पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

यह घटना मेंगलुरु के नेहरू मैदान इलाके में दोपहर में घटी। लोगों ने देखा कि एक पुलिस अधिकारी बदमाश का पीछा कर रहा है। उन्होंने तुरंत वीडिया बनाना शुरू कर दी। यह बदमाश एक बुजुर्ग का मोबाइल झपटकर भाग रहा था। बताया गया है कि लूट में तीन लोग शामिल थे। 
मेंगलुरु में पदस्थ सहायक आरक्षित उप निरीक्षक (ARSI) वरूण अल्वा ने 32 साल के आरोपी हरीश पुजारी को नीरमार्ग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अल्वा ने पुजारी को काबू में करने के लिए पूरे सिनेमाई अंदाज में सड़क पर पटक दिया और उस पर बैठ गए। 
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एआरएसआई अल्वा आरोपी पुजारी के सीने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तरह उन्होंने व्यस्त ट्रैफिक के बीच लुटेरे को दबोच लिया। अल्वा की कर्तव्य परायणता की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। 
इससे पहले नेहरू मैदान इलाके में पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति बुजुर्ग का पीछा कर रहा है। इसके बाद तीन लोग मिलकर पीड़ित प्रेम नारायण त्यागी का मोबाइल छीनते दिखे।त्यागी राजस्थान के ग्रेनाइट श्रमिक हैं। मोबाइल लूट की घटना देख एआरएसआई अल्वा लपके। पुलिस ने दो आरोपियों हरीश पुजारी व शामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी फरार है। मामले में पांडेश्वर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें