फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु की राजनीति में कूदेगी कमल हासन और रजनीकांत की जोड़ी

Fri, 09 Feb 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नै
विज्ञापन
कमल हासन- रजनीकांत
विज्ञापन

राजनीति में दक्षिण भारत के दो बड़े कलाकार कमल हासन और रजनीकांत कदम रखने वाले हैं। दोनों ही तमिलनाडु में होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े करेंगे। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी पार्टियों के नामों की घोषणा नहीं की है। एक मैग्जीन ने तमिल सुपरस्टार से उनके और रजनीकांत के राजनीति में हाथ मिलाने को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में हासन ने कहा- रजनीकांत के साथ हाथ मिलाने का निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इसका जवाब समय आने पर मिल जाएगा। हम दोनों को यह सोचने की जरूरत है कि क्या हम राजनीतिक गठबंधन कर सकते हैं और क्या हमारी राजनीतिक रणनीति इसकी अनुमति देती है या नहीं।

विज्ञापन


कमल के संकेत पर जब रजनीकांत से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मैं आपको बता चुका हूं। केवल समय इसके बारे में बताएगा। एक्टर ने कहा- दूसरी जगहों पर बदलाव लाने से पहले तमिलनाडु के सिस्टम को सबसे पहले सही करना है। लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेने का निर्णय भी सही समय पर लिया जाएगा।

विश्लेषक सुधंगन का कहना है कि यदि दोनों एक्टर्स राजनीतिक गठबंधन करते हैं तो यह आर्यन और द्रविड़ के सिद्धांतों का गठबंधन होगा। दोनों समुदायों के बीच अलगाव 1949 में सीएन अन्नादुराई ने डीएमके की स्थापना करके किया था और 1967 में यह और गहरा हो गया। जहां रजनीकांत एक आर्यन हैं वहीं कमल द्रविड़ हैं। हालांकि हासन को द्रविड़ पार्टियों ने कभी स्वीकार नहीं किया क्योंकि उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें