फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव का ऐलान, गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को वोटिंग

Fri, 09 Feb 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार और उत्तर प्रदेश में खाली हुईं लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए 11 मार्च को वोटिंग कराई जाएगी और मतगणना 14 मार्च को होगी। गोरखपुर लोकसभा सीट से योगी आदित्यनाथ और फूलपुर  सीट से केशव प्रसाद मौर्या 2014 के आम चुनाव में निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी और मौर्या ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण यह सीटें अभी खाली हैं।

 

वहीं बिहार के अररिया लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के कारण खाली है। इस सीट पर भी 11 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही बिहार  के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने का भी ऐलान कर दिया गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट पर क्रमश: बीजेपी और राजद का कब्जा रहा। जहानाबाद सीट से राजद के मुंद्रिका यादव निर्वाचित हुए थे, लेकिन पिछले दिनों डेंगू से पीड़ित होने की वजह से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें