भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बीच छिड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विजयवर्गीय ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि बीती 15-16 मार्च को ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता एयरपोर्ट पर 2 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। इस सोने की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग के कुछ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी, लेकिन बाद में कोलकाता पुलिस के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया गया था।