फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के बैकबेंचर वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले - पहले की होती इतनी चिंता...

Tue, 09 Mar 2021 02:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के तंज का दिया जवाब
  • सिंधिया ने कहा - पहले इतनी चिंता की होती तो स्थिति कुछ होती
  • राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैकबेंचर कहा था
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैकबेंचर बताया और कहा कि वो कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी आज उनकी जितनी चिंता कर रहे हैं, अगर पहले की होती तो आज स्थिति कुछ और होती। 

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह बात कही थी। कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा। 




राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर राहुल गांधी मेरे कांग्रेस में रहते हुए इतनी चिंता करते, जितनी आज कर रहे हैं तो आज स्थिति कुछ और होती। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें