फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य मंत्रालय बनाने वाले बयान पर लोकसभा में बोले मंत्री गिरिराज सिंह- राहुल गांधी को भेजा जाए स्कूल

Tue, 09 Mar 2021 02:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को खूब घेरा। दरअसल, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के अलग से मत्स्य मंत्रालय बनाने वाले बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल को किसी स्कूल में भेजने की जरूरत है ताकि उन्हें जानकारी मिल सके कि भारत सरकार के अधीन कौन-कौन से विभाग काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


गिरिराज ने कहा कि पता नहीं उनकी याददाश्त खत्म हो गई या क्या हुआ, पता नहीं। मुझे ठेस लगी है कि राहुल गांधी ने 2 फरवरी को अतारांकित प्रश्न किया था लेकिन पुडुचेरी और कोच्चि में जाकर कहा कि मत्स्य पालन विभाग है ही नहीं। मैं सरकार में आऊंगा तो एक अलग मंत्रालय बनाऊंगा। मुझे अफसोस है महोदय कि यह किसका प्रश्न था? मैं संवैधानिक प्रश्न खड़ा कर रहा हूं।
 

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गिरिराज सिंह ने उनके मंत्रालय से संबंधित सुनीता दुग्गल के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने दो फरवरी को इसी मंत्रालय से प्रश्न किया था और पुडुचेरी में जाकर क्या उनकी याददाश्त खो गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, गिरिराज ने राहुल गांधी पर तंस कसते हुए यह भी कह डाला कि इनके नेता को कहीं स्कूल भेजिए, इनको बताइए कि भारत में कौन-कौन से डिपार्टमेंट काम कर रहे हैं। नहीं तो यह भूल जाते हैं कि संघीय ढांचे में कौन-कौन से विभाग हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पुडुचेरी दौरे पर कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में आती है तो अलग से मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेता लोकसभा में राहुल द्वारा इसी मंत्रालय से संबंधित पूछे गए एक सवाल का हवाला देने लगे और आरोप लगाया कि राहुल जानते हैं कि देश में मत्स्यपालन विभाग पहले से है, लेकिन मछुआरों को बहकाने के लिए झूठी बात कही। 

वहीं, इसके जवाब में कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री जी, मछुआरों के लिए एक स्वतंत्र और समर्पित मत्स्य मंत्रालय की जरूरत है, न कि किसी मंत्रालय में कोई एक विभाग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें