फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस गीता मित्तल जम्मू-कश्मीर की और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

Sun, 05 Aug 2018 03:49 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
4
विज्ञापन

जस्टिस गीता मित्तल को जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य के हाई कोर्ट की अध्यक्षता करने वाली वे पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं। जस्टिस गीता मित्तल अब तक दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। शुक्रवार को न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनीं। 

विज्ञापन


कानून मंत्रालय की अलग से जारी एक अधिसूचना के अनुसार पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन को दिल्ली हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येन्द्र झावेरी को पदोन्नति देकर उड़ीसा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति विनीत सरन की जगह ली है। विनीत सरन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को पदोन्नति देकर झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बोस की दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने यह कह कर खारिज कर दिया था कि किसी हाई-प्रोफाइल हाई कोर्ट की अध्यक्षता के लिये न्यायाधीश के पास पर्याप्त अनुभव की कमी है।

बंबई हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजया के. तहीलरमानी को पदोन्नत कर मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वह न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की जगह लेंगी जिन्हें पदोन्नति देकर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया है।

गुजरात हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एम. के. शाह को पदोन्नति देकर पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश निुयक्त किया गया है क्योंकि पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली हाई कोर्ट की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें