केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पीडब्ल्यूडी की 909 करोड़ रुपये की 326 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में की गई घोषणा पर अमल करते हुए मेधावी छात्रों के गांव तक पक्की सड़कों का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। मेधावी छात्रों के गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की कुल 112 परियोजनाएं शामिल हैं। पढे़ें पूरी खबर
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राफेल, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति और कृषि संकट पर नरेंद्र मोदी सरकार को जमीनी स्तर पर घेरने के लिए जनांदोलन आरंभ करने का फैसला किया है। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को हुई विस्तारित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
राजस्थान के कई हिस्सों में आज सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। सरकार ने ये निर्णय रविवार को होने जा रही राजस्थान सिविल सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षा में इंटरनेट के जरिए पेपर लीक और अन्य गलत तरीकों पर रोक लगाने के लिए लिया है।
मानसून शुरू होने बाद से डेंगू से देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस वर्ष 22 जुलाई तक 30 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत देश भर में 14,233 मामले सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर