आमतौर पर जून माह में कोई पर्व या त्योहार नहीं पड़ता, लेकिन इस साल 2021 में जून महीने की ज्यादातर तारीखें अहम हैं। आइए डालते हैं इन तारीखों पर नजर, जो आपके भी काम की हो सकती हैं।
1 जून
- इस दिन से भारत में कई राज्यों में अनलॉक की शुरुआत हो रही है।
- मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर समेत कुछ राज्यों पाबंदियों में छूट मिलेगी। राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन होगा।
- हर महीने के शुरुआत में तेल कंपनियां सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में इनकी कीमत घट या बढ़ सकती है।
- इनकम टैक्स विभाग नया फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करेगा। इस वजह से यह 1 से 6 जून तक बंद रहेगा।
- बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है जो 1 जून 2021 को प्रभावी रहेगा।
- गूगल फोटोज के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म करने जा रही है।
- 1 जून को 12वीं बोर्ड एग्जाम डेट्स की घोषणा हो सकती है।
3 जून
- केरल में 3 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।
4 जून
- आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की हर दो माह में होने वाली बैठक की जाएगी।
5 जून
- इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस है।
- इस बार 5 जून को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।
- भारत में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएंगे किसान, कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे।
10 जून
- दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण होगा, यह भारत में नजर नहीं आएगा।
- सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, प्रशांत महासागर और आइसलैंड में दिखाई देगा।
14 जून
- इस दिन विश्व रक्तदान दिवस है।
16 जून
- एम्स इनी सेट की पीजी के एंट्रेंस एग्जाम होंगे।
18 जून
- आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच साउथहैंप्टन के द एजिस बाउल मैदान में खेला जाएगा।
- भारत में इस दिन को फादर्स डे के रूप में मनाया जाएगा।
24 जून
25 जून
- इस दिन आपातकाल की 46 वीं बरसी है। साल 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगाया था।
26 जून
- इस दिन अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस है।