इस साल के अंत में होने जा रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीते चुनाव की पुनरावृत्ति हो सकती है। शिवसेना अगर ढाई-ढाई साल के लिए दोनों दलों के सीएम के फार्मूले पर अड़ी तो बीते चुनाव की तरह भाजपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर सकती है।
पढ़ें पूरी खबर-
डॉक्टर से मारपीट पर हो सकती है 12 साल जेल, बनेगा सख्त कानून
डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत के संकेत केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे हैं। केंद्र सरकार जल्द ही विभिन्न राज्य सरकारों से विचार करने के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून ला सकती है, जिसके तहत डॉक्टर से मारपीट या हमला करने की घटना संगीन अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
पढ़ें पूरी खबर-
World Cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करने वाला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रहे श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले विश्व कप मैच में सेमीफाइनल में पहुंचने के अपने अभियान को गति देने की कोशिश करेगा।
पढ़ें पूरी खबर-
अयोध्या में संत सम्मेलन आज, गूंजेगा राममंदिर का मुद्दा
हिंदुत्व व राममंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है। यहां मणिरामदास की छावनी में शनिवार को देशभर के संत-धर्माचार्य राममंदिर निर्माण की हुंकार भरेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
नापाक हरकत : डी-कंपनी को जिंदा रखने के लिए आईएसआई की नई बिसात
पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का भारत में नेटवर्क बनाए रखने के लिए पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश सेना के रिटायर कर्नल की मदद ले रही है। भारतीय खुफिया एजेंसियों की लंबे समय से चल रही जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर-
आज भी रहेगी दिल्ली के कई अस्पतालों में हड़ताल, इन हॉस्पिटल्स में जाने से बचें
पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर देशभर का चिकित्सीय वर्ग विरोध में खड़ा हो चुका है। वहीं दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का सिलसिला शनिवार को भी देखने को मिल सकता है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने शनिवार को हड़ताल का एलान किया है।
पढ़ें पूरी खबर-