फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़ें काव्य के विशाल मंच से, नए साल के लिए ऐसे भेजें अपनी रचनाएं

Sat, 22 Dec 2018 04:12 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amar Ujala Kavya Banner - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला काव्य के पाठकों से 'न्यू ईयर' पर रचनाएं आमंत्रित हैं। अगर आप अमर उजाला काव्य के विशाल मंच से अपनी रचना पाठकों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसकी एक बेहद सरल प्रक्रिया है। जिसके जरिए आप अपनी रचना भेज सकते हैं।

विज्ञापन


पाठकों को अपनी रचना अमर उजाला काव्य की साइट पर ख़ुद जाकर फ़ाइल करनी है। साइट पर आपको एक 'रचना भेजिए' बॉक्स नज़र आएगा।  जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद फ़ेसबुक या जीमेल प्रोफ़ाइल से ख़ुद को अमर उजाला के साथ एक बार रजिस्टर्ड करना होगा।

एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद एक फॉर्म आपके सामने ख़ुल जाएगा। जिसमें आपको रचना से संबंधित विवरण प्रस्तुत (डिटेल सबमिट) करना है। सबसे पहले आपको रचना का हिंदी शीर्षक लिखना है। उसके बाद अंग्रेज़ी शीर्षक लिखना है। फिर अगले चरण में आपको अपनी रचना लिखनी (एड करनी) है।
विज्ञापन


यह आख़िरी चरण (स्टेप) है। इसके बाद आपको वैधानिक स्वीकृति करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत (सबमिट) करनी है। अमर उजाला का यह विशाल मंच काव्य के शौकीन लोगों के लिए तो नया अनुभव है ही, वहीं नए रचनाकारों के लिए भी रचना संसार में अपना मुक़ाम बनाने में अहम साबित होगा।
विज्ञापन


अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें