फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नौ महीने बाद पकड़ाया 58 साल का शातिर चोर, जहां करता था काम वहीं से चुराये 1.27 करोड़ रुपये के गहने

Thu, 04 Nov 2021 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चोर पर आरोप है कि वह जहां काम करता था वहीं से कथित तौर पर 1.27 करोड़ रुपये से अधिक के गहने लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की पुलिस ने नौ महीने से अधिक समय बाद 58 साल के एक शातिर चोर को पकड़ा है। चोर पर आरोप है कि वह जहां काम करता था वहीं से कथित तौर पर 1.27 करोड़ रुपये से अधिक के गहने लेकर भाग गया था। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हिम्मतमल जैन के रूप में हुई है, जो झवेरी बाजार इलाके में एक ज्वेलरी स्टोर में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। अधिकारी ने कहा कि वह कई सालों से दुकान पर काम कर रहा था और अक्सर गहने की डिलीवरी या स्थानीय ज्वैलर्स को नया डिजाइन दिखाने और ऑर्डर लेने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जाता था। मगर कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से उसकी यात्रा बंद हो गई थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस साल जनवरी में उसने जब अपने मालिक से नए ऑर्डर लेने के लिए आंध्र प्रदेश जाने की अनुमति मांगी। दुकान के मालिक के सहमत हो गए और जैन 2.6 किलोग्राम से अधिक वजन के सोने के गहनों के साथ आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए। कुछ दिनों बाद उसने मालिक को फोन किया और कहा कि वह कोई बिक्री नहीं कर सकता। 

गहने को एक भरोसेमंद व्यक्ति के पास छोड़ दिया है क्योंकि उसे किसी जरूरी काम के लिए मुंबई लौटना था। इसके बाद जैन का फोन लगना बंद हो गया। उससे बिल्कुल ही संपर्क टूट गया। न ही वह भिवंडी में अपने घर पर मिला। इसके बाद मालिक ने मुंबई के एल टी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


हाल ही में पुलिस की एक टीम ने आंध्र प्रदेश में जैन का पता लगाने में सफलता हासिल की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि उसके एक रिश्तेदार के पास से अब तक 5.25 लाख रुपये के गहने जब्त किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें