फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतनराम मांझी के लिए एनडीए के दरवाजे बंद, पटना लौटे, 16 को बुलाई बैठक

Fri, 15 Mar 2019 03:27 AM IST
sapna singla अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : ani
विज्ञापन

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच नाराज होकर दिल्ली से पटना लौटे जीतनराम मांझी के संबंध में कहा जा रहा था कि वो पाला बदल सकते हैं, लेकिन जदयू ने साफ शब्दों में ऐसी किसी संभावना को खारिज किया है। जदयू ने कहा है कि जीतनराम मांझी के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं और अब इस पर कोई बात नहीं होगी।

विज्ञापन


जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि एनडीए में जीतनराम मांझी के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू कोई ‘वेटिंग लाउंज’ नहीं है। जाहिर है जदयू नेता के इस बयान के बाद मांझी के लिए आगे की राह चुनौती भरी हो सकती है। जदयू के इस रुख से साफ हो गया है कि मांझी को या तो महागठबंधन में जो सीटें मिल रही हैं उतने पर ही मानना पड़ेगा या फिर उन्हें महागठबंधन से अलग हो जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


बिहार में चुनाव से पहले महागठबंधन के घटक दलों की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही। महागठबंधन में हिस्सेदारी को लेकर बात नहीं बन पा रही है। मांझी की नाराजगी के बाद अब मुकेश सहनी के चुनाव न लड़ने की बात भी कही जा रही है। बृहस्पतिवार शाम मांझी के अचानक दिल्ली से पटना रवानगी की खबर को लेकर सियासी हलकों में उनके आगे की रणनीति पर चर्चा शुरू हो गई है।

उधर, मांझी ने दिल्ली में कहा कि हम अपने स्टैंड पर कायम हैं। कांग्रेस और राजद के बाद हमें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर 78-80 फीसदी काम हुआ है लेकिन 20 फीसदी काम अभी भी होना बाकी है। 16 मार्च को पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। इधर, महागठबंधन के ही एक अन्य घटक दल यानी विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने भी खुद चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। 
विज्ञापन


सहनी ने कहा कि सीटों को लेकर 95 फीसदी बातचीत फाइनल हो चुकी है जिसकी घोषणा रविवार को पटना में होगी, लेकिन साथ में ये भी कहा कि मेरे चुनाव लड़ने की उम्मीद कम ही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें