पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा व निवर्तमान सांसद विनसेंट सी पाला अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनावों में मेघालय की दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और मुकुल संगमा के छोटे भाई जेनिथ संगमा ने यहां बताया कि संगमा तूरा सीट से मैदान में उतरेंगे और पाला राजधानी शिलांग की अपनी पारंपरिक संसदीय सीट से।
उन्होंने कहा कि अब इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एलान की औपचारिकता बाकी है। लेकिन पार्टी शनिवार से अपना चुनाव अभियान शुरू कर देगी। फिलहाल संगमा और पाला दिल्ली में हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।