फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna Case: प्रज्ज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को मिली सशर्त जमानत, महिला का अपहरण करने का आरोप

Mon, 13 May 2024 08:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Prajwal Revanna Case: प्रज्ज्वल के पिता एच डी रेवन्ना को एक महिला के अपहरण के मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अब बंगलूरू की विशेष अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है।
विज्ञापन
एच डी रेवन्ना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपों से घिरे सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को बंगलूरू की एक विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। एचडी रेवन्ना को अपहरण के एक मामले में सशर्त जमानत मिली है। बता दें कि 66 वर्षीय जेडी-एस नेता को एक महिला के अपहरण के मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


महिला के बेटे ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
महिला के बेटे ने हासन सासंद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि एच डी रेवन्ना ने महिला का अपहरण किया और इसके बाद प्रज्ज्वल ने एक परिचित के फार्म हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया। विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने मामले की सुनवाई की और रेवन्ना को सशर्त जमानत दी है।
एच डी रेवन्ना की तीन दिन की पुलिस हिरासत 8 मई को समाप्त हो गई थी। इसके बाद जेडी-एस नेता को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने एच डी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन


एच डी रेवन्ना को क्यों गिरफ्तार किया गया था?
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था। महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। बेटे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था। इस मामले में बबन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रज्ज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए महिला का अपहरण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें