फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सुरक्षा बलों ने सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी को बचाया, असामाजिक तत्वों ने कर लिया था अपहरण

Fri, 08 Mar 2024 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

Manipur: मणिपुर के थौबल जिले में असामाजिक तत्वों तत्वों द्वारा अपहृत भारतीय सेना के जेसीओ कोंसम खेड़ा सिंह को सुरक्षा बलों ने बचा लिया है। उनको बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने साझा तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन
सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के थौबल जिले में सुरक्षा बलों ने भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) को बचा लिया है। जेसीओ का कुछ असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की सुबह उनके घर से अहरण कर लिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

परिजनों को पहले से मिल रही थीं धमकियां
उन्होंने बताया कि जेसीओ की पहचान चरंगपत ममांग लेईकाई निवासी कोंसम खेड़ा सिंह के रूप में हुई है। कोंसम खेड़ा सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर थे। कुछ लोग सुबह नौ बजे उनके घर में घुस गए और उन्हें एक वाहन में ले गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि अपहरण क्यों किया गया है, इसकी वजह का पता नहीं चल पाया। लेकिन पहली नजर में यह मामला जबरन वसूली का लग रहा है। सेना के अधिकारी के परिजनों पहले इस तरह की धमकियां मिल चुकीं थीं। 

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया तलाशी अभियान
जेसीओ के अपहरण की सूचना मिलने पर सभी सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें बचाने के लिए साझा तलाशी अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर चलने वाले सभी वाहनों की जांच की गई। आखिरकार शाम साढ़े छह बजे जेसीओ की रिहाई सुनिश्चित हो पाई। मणिपुर में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह चौथी घटना है, जब छुट्टी या ड्यूटी पर तैनात सैनिकों या उनके रिश्तेदारों को असामाजित तत्वों ने निशाना बनाया। 

पिछले साल भी सेना के जवान का हुआ था अपहरण
पिछले साल सितंबर में असम रेजिमेंट के एक पूर्व सैनिक सर्तो थांगथांग कोम का घाटी में एक सशस्त्र समूह ने अपहरण किया था और उनकी हत्या कर दी थी। वह मणिपर के लीमाखोंग में रक्षा सेवा कोर (डीएससी) में तैनात थे। दो महीने बाद एक हथियारबंद समूह ने चार लोगों का उस समय अपहरण कर लिया था, जब वे वाहन से पहाड़ी जिले चुराचांदपुर से लीमाखोंग जा रहे थे। चारों जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान के परिवार के सदस्य थे। पांचवें सदस्य (सैनिक के पिता) घायल हो गए थे और भागने में कामयाब रहे। बाद में सेना इलाज के लिए उन्हें दीमापुर ले गई। बाद में उन्हें असम के गुवाहाटी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

एएसपी के घर पर भी हुआ था हमला
इस साल 27 फरवरी को मणिपुर पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पर इंफाल शहर में उनके घर पर हमला किया गया था। इस मामले में हमलावर समूह की पहचान अरमबाई टेंगोल (एटी) के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद मणिपुर पुलिस के कमांडो ने इफाल और अन्य इलाकों में हथियार डाल दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें