फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Committee: श्रम संबंधी समिति की सदस्य बनीं जया बच्चन, आईटी पर संसदीय समिति से खुद को किया अलग

Thu, 03 Oct 2024 04:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

राज्यसभा में संसदीय समिति के कुछ सदस्यों के विभाग में बदलाव हुआ है, जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन अब श्रम संबंधी समिति की सदस्य बन गई है। क्योंकि उन्होंने खुद को आईटी पर संसदीय समिति से अलग कर लिया है।
विज्ञापन
श्रम संबंधी समिति की सदस्य बनीं जया बच्चन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से खुद को अलग कर लिया है। बता दें कि इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कर रहे थे। वहीं राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार, जया बच्चन अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम, कपड़ा एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति की सदस्य होंगी।
विज्ञापन


इन सांसदों के भी संसदीय समिति में हुआ बदलाव
जानकारी के मुताबिक श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय पैनल में सपा सांसद जया बच्चन की जगह ली है। इधर राज्यसभा सदस्य एए रहीम (सीपीआई-एम) और आर गिरिराजन, जो शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य थे, वे दोनों अब आवास एवं शहरी मामलों की संसदीय पैनल के सदस्य बन गए हैं।

JDU के संजय झा को मिली और जिम्मेदारी
जबकि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जद(यू) सदस्य संजय कुमार झा और भाजपा सदस्य धैर्यशील पाटिल को जल संसाधन संबंधी संसदीय स्थायी समिति से संबंधित विभाग के सदस्य के रूप में नामित किया है। बता दें कि संजय कुमार झा परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें