फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में परंपरा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विदेशों में भी रही धूम

Tue, 04 Sep 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
9
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों में कहीं झमाझम बरसात तो कहीं रिमझिम फुहारों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। जगह-जगह भव्य झांकियां निकाली गईं। 

विज्ञापन


इस बार जन्माष्टमी की धूम दो दिन रही। उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में सोमवार सवेरे से देर रात तक जन्माष्टमी की रौनक देखने को मिली। इस मौके पर देश-दुनिया के इस्कॉन मंदिरों में विशेष आयोजन किये गए। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में बड़ी संख्या में देसी-विदेशी श्रद्धालु और उपासक जुटे। मुम्बई में दही-हांडी की धूम रही। 

भारत ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। वहां के ललितपुर में 3 साल बाद भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें