फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की ताक में कांग्रेस, हिंदुत्व की राह पर चलकर फायदा उठाने की कोशिश

Tue, 04 Sep 2018 05:47 AM IST
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगामी आम चुनाव में दलितों और पिछड़ों को लुभाने की कोशिश में जुटी भाजपा के सवर्ण वोट उसका साथ छोड़ सकते हैं। वहीं कांग्रेस नरम हिंदुत्व की राह पर चलकर भाजपा के मूल वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि यदि कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई तो उनकी सरकार सभी ग्राम सभाओं में गौशालाएं खुलवाएगी। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में गौशालाएं बुरी हालत में हैं। गाएं मर रही हैं। भाजपा गौरक्षा की बात तो कर रही है, लेकिन सिर्फ वोट बटोरने के लिए। वहीं राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए हैं। वापसी में वे काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन भी करेंगे। कर्नाटक चुनाव के दौरान भी उन्होंने मंदिरों के दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। दो महीने बाद होने वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों से पहले ही राहुल ने मंदिरों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाजपा के सॉफ्ट हिंदुत्व के अलावा एससी/एसटी कानून पर उनकी पार्टी का रुख आड़े आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग जगहों पर इस कानून को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। और उसके नेताओं को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तोमर को चौथी बार सरकार बनने का भरोसा
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राज्य में चौथी बार सरकार बनने का भरोसा है। वे कहते हैं कि शिवराज सिंह चौहान की छवि सभी नेताओं से बेहतर है। वह लगातार पूरे राज्य का दौरा करते रहते हैं और जनता के साथ उनका सीधा जुड़ाव है। तोमर ने कहा कि यदि कांग्रेस बसपा के सहारे हमारे खिलाफ एंटी-इनकमबेंसी का फायदा उठाना चाहती है, तो हम भी कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकमबेंसी का फायदा उठाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें