फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamaica PM: जमैका पीएम की सुरक्षा में नहीं हुई लापरवाही, काफिले को संसद भवन के द्वार पर रोके जाने की खबरें गलत

Thu, 03 Oct 2024 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने बताया कि मीडिया में आई यह खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं कि जमैका के प्रधानमंत्री के काफिले को नए संसद भवन के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। जमैका के प्रधानमंत्री आज वाराणसी में गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ जमैका के पीएम - फोटो : एक्स/रणधीर जायसवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के काफिले को नए संसद भवन के द्वार पर रोके जाने के संबंध में मीडिया में आई कुछ खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जमैका के पीएम होलनेस सोमवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। दिल्ली में अपने कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वह बुधवार को वाराणसी पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि मीडिया में आई यह खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं कि जमैका के प्रधानमंत्री के काफिले को नए संसद भवन के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। जमैका के प्रधानमंत्री आज वाराणसी में गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें आईं थी कि भारत के आधिकारिक दौरे पर आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही हुई। जमैका के पीएम को संसद भवन में एंट्री पर रोका गया और इसके चलते उनका काफिला संसद भवन के इलाके में चक्कर लगाता रहा। हालांकि अब ये मामला फर्जी निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें