तमिलनाडु विधानसभा द्वारा कानून पारित कर जल्लीकट्टू को इजाजत दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिका भारतीय पशु कल्याण बोर्ड सहित अन्य द्वारा याचिकाएं दायर की गई हैं।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद ग्रोवर आदि ने बुधवार को न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उल्लेख करते हुए याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने की गुहार की।
उनका कहना था कि तमिलनाडु विधानसभा द्वारा जल्लीकट्टू पर कानून पारित करना अदालत के आदेशों का अपमान है। उनका कहना था कि राज्य सरकार को ऐसा कानून पारित नहीं करना चाहिए था। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।