भूख हड़ताल कर रहे सेंट्रल जेल के कैदियों के अड़ियल रवैये ने शासन के अधिकारियों से लेकर कारागार मंत्री तक को टेंशन में ला दिया है। तमाम कोशिशें की जा रही हैं कैदियों की जल्द से जल्द रिहाई कराने की लेकिन ऐसी तरकीब नहीं निकल रही जिससे बिगड़ी बात बन जाए। अब तय किया गया है कि जेल के अफसर दूसरे राज्यों में जाकर कैदियों की रिहाई के फार्मूले लेकर आएं।
आगरा के जेल अधीक्षक को राजस्थान और महाराष्ट्र जाना है। झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, सहारनपुर समेत तमाम जेलों के अधीक्षकों को आईजी जेल जीएम मीणा की ओर से निर्देश दिए गए हैं।