फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसाः मुख्य साजिशकर्ता अंसार निकला आम आदमी कार्यकर्ता, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 18 Apr 2022 02:50 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने इस आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता सारिका जैन ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंसार आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता अंसार आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। वह दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक के लिए चुनाव प्रचार का काम करता रहा है। अब वह क्षेत्र के एक प्रभावशाली आम आदमी पार्टी के नेता के विशेष सहयोगी के रूप में क्षेत्र में काम कर रहा है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी का अपराधियों से कनेक्शन सामने आ गया है और अब जनता को समझना चाहिए कि वह दिल्ली सरकार की मुफ्त की योजनाओं की किस रूप में कीमत चुका रही है। ध्यान रहे कि इसके पहले दिल्ली दंगा 2020 में भी आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

विज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी ने इस खबर को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता सारिका जैन ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंसार आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहा है। उन्होंने अंसार की दो फोटो भी शेयर किया है जिसमें अंसार आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए चुनाव प्रचार कर रहा है। इसमें उसके साथ पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि अब जनता को समझना चाहिए कि उन्हें मुफ्त बिजली और पानी की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि इसके पहले दिल्ली दंगे में आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था। आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता उसका बचाव कर रहे थे, जबकि अब सबूत सामने आ चुके हैं कि उसके घर से हिंसा की साजिश रची गई थी और उसके घर से विस्फोटक सामान और पत्थर मिले थे जिससे हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया था। ताहिर हुसैन इस समय जेल में बंद है और मुकदमे का सामना कर रहा है।

 

 
 
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस ने आज सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। पुलिस विभिन्न वीडियो की जांच कर आरोपियों को पहचानने और गिरफ्तार करने का काम कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें