फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति का पुडुचेरी दौरा, संसद में हंगामे को कोरोना जैसा बताया; अधिकारों पर कही यह बात

Sun, 28 Jan 2024 09:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद और विधानसभाओं में होने वाले अमर्यादित आचरण, हंगामा, व्यवधान आदि पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र खतरे में पड़ने लगता है। उन्होंने व्यवधानों की तुलना कोरोना महामारी से की।
विज्ञापन
पुडुचेरी दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश की विधायी संस्थाओं में होने वाले हंगामों पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि विधानसभाओं और संसद में हंगामा, गतिरोध और व्यवधान कोरोना महामारी की तरह है। उन्होंने कहा कि इससे देश के लोकतंत्र पर खतरा मंडराने लगता है। उन्होंने पुडुचेरी में 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के समापन सत्र में कहा कि सदन का संचालन करने वाले पीठासीन अधिकारियों को मर्यादा सुनिश्चित करने के लिए अपने अधिकारियों का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पहले पुडुचेरी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन



उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद में हंगामा और कार्यवाही बाधित करने की योजना बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इशारों पर तख्तियां छपवाई जाती हैं। उपराष्ट्रपति के मुताबिक सदन में नारेबाजी के लिए भी रणनीति बनाकर हंगामे होते हैं। इन बातों में कुछ भी अब रहस्य जैसा नहीं। संसद में ऐसे अशोभनीय आचरण की कोई जगह हमारे देश के सिस्टम में नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं के प्रति कम होता जनता का भरोसा कैंसर जैसा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें