फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP के बनाए मास्क और पीपीई सूट हुए हिट, कई राज्यों और संगठनों ने दिए ऑर्डर

Fri, 17 Apr 2020 03:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) ने भी पीपीई और मास्क के निर्माण में अपना योगदान दिया
  • पीपीई सूट की लागत सौ रुपये और ट्रिपल लेयर मास्क मात्र पांच रुपये में तैयार
  • एनआईटीआरए और एम्स के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी दी मंजूरी
विज्ञापन
ITBP masks - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन सीमा पर दुर्गम बर्फीले मौसम में ड्यूटी देने वाले आईटीबीपी के जवान अब कोरोना की लड़ाई में भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इन जवानों ने बहुत ही कम समय में उच्च गुणवत्ता वाले ऐसी पीपीई किट और मास्क तैयार किए हैं, जिन्हें एनआईटीआरए और एम्स के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी तुरंत मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

आईटीबीपी का स्टाफ अब खुद के बनाए पीपीई और मास्क इस्तेमाल कर रहा है। अच्छी बात ये है कि इस बल के बनाए गए पीपीई व मास्क की सप्लाई के लिए अब दूसरे संगठनों से आपूर्ति का आग्रह मिल रहा है।




आईटीबीपी के पास कई राज्यों के सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों की मांग आई है। खासतौर पर, गुजरात, पश्चिम बंगाल और हरियाणा। ये राज्य अधिक से अधिक ऑर्डर देने के लिए तैयार हैं। पीपीई सूट की लागत सौ रुपये और ट्रिपल लेयर मास्क पांच रुपये में तैयार हो जाता है।

आईटीबीपी प्रवक्ता विवेक पांडे के अनुसार, हमारे जवानों के बनाए पीपीई और मास्क गुणवत्ता की कसौटी पर खरे उतरते हैं। साथ ही, इनका मूल्य भी कम है। यही वजह है कि अब इनकी देश में मांग बढ़ रही है।

विज्ञापन


वह बताते हैं कि शुरू में इन पीपीई और मास्क का निर्माण आईटीबीपी ने स्वयं की आवश्यकताओं, अपने स्वास्थ्यकर्मियों, केंद्रों और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया था। जब दूसरे संगठनों ने देखा कि आईटीबीपी के मास्क और पीपीई सस्ते हैं और गुणवत्ता के सारे मापदंड भी पूरे करते हैं तो देश के कई इलाकों से सप्लाई के ऑर्डर आने लगे।

आईटीबीपी ने अब ऐसी योजना बनाई है कि प्रतिदिन तैयार होने वाले मास्क और पीपीई की निर्माण क्षमता में बढ़ोतरी कर इसे दोगुना कर दिया जाए। अभी तक आईटीबीपी की सप्लाई और स्पोर्ट बटालियन, सबोली में 200 पीपीई और 500 मास्क प्रतिदिन बनाए जा रहे थे।


आईटीबीपी ने अर्बन लोकल बॉडी, हरियाणा, रोहतक स्थित पीजी डेंटल कॉलेज, कोंडली नगर निगम और सर्वोदय स्कूल, सेक्टर-3, रोहिणी को ये पीपीई व मास्क निःशुल्क प्रदान किये हैं।

बल को देश के विभिन्न राज्यों गुजरात, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और अन्य राज्यों से रोजाना आपूर्ति के निवेदन प्राप्त हो रहे हैं। सोशल मीडिया हैंडल्स से भी बल को इसके लिए मांग प्राप्त हो रही है।

बल के परिवारों के संगठन, हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) ने भी पीपीई और मास्क के निर्माण में अपना योगदान दिया है। बल परिवार की महिलाओं ने अपने घरों से ही रोजाना सैकड़ों मास्क बनाने का काम शुरू किया है। अभी तक ये महिलाएं एक हजार से अधिक मास्क बना चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें