फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को आयकर का नोटिस; भूपेन बोरा बोले- कल नहीं पेश हो सकता

Thu, 15 Aug 2024 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, गुवाहाटी

सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने गुवाहाटी में आयकर कार्यालय कभी नहीं देखा है लेकिन अब इसे देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार नोटिस मिला है। कल मैं नहीं जा सकता क्योंकि मेरा पहले से तय कार्यक्रम है। मेरा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जाएगा और मेरा प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने गुरुवार को असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को तलब किया। आयकर जांच के सहायक निदेशक के कार्यालय से बोरा को समन भेजा गया। बोरा को शुक्रवार दोपहर एक बजे व्यक्तिगत रूप से बैंक खाते से संबंधित साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है। वे अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से भी दस्तावेज पेश करा सकते हैं।

विज्ञापन


समन में कहा गया है कि तत्काल लागू किसी भी अन्य कानून के प्रावधानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना यदि आप जानबूझकर उपस्थित होने और साक्ष्य देने या बैंक पासबुक या दस्तावेज पेश करने से चूकते हैं, तो ऐसी प्रत्येक विफलता या चूक के लिए आप पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

'आयकर विभाग जैसे संगठनों से नहीं डरते'
इस पर बोरा ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या आयकर विभाग जैसे संगठनों से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के पास ईडी, आईटी और सीबीआई है। वह इन संगठनों के माध्यम से कुछ भी कर सकते हैं। जिन लोगों को उनसे डर था, वे पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। हम अब भी कांग्रेस में हैं क्योंकि हमें कोई डर नहीं है। वे जो भी चाहें उन्हें करने दीजिए।
विज्ञापन


'कल मैं नहीं जा सकता'
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने गुवाहाटी में आयकर कार्यालय कभी नहीं देखा है लेकिन अब इसे देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार नोटिस मिला है। कल मैं नहीं जा सकता क्योंकि मेरा पहले से तय कार्यक्रम है। मेरा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जाएगा और मेरा प्रतिनिधित्व करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें