फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ISIS की भारत को धमकी, 'हाथ में तलवार लेकर लेंगे बाबरी और गुजरात का बदला'

Sat, 21 May 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराष्ट्र के थाणे में इंजनीयिरिंग का छात्र था फहाद शेख - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में आतंक फैलाने की बात करते हुए 22 मिनट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उसने भारत से भागकर आईएस में शामिल हुए आतंकियो के हवाले से भारत को धमकी दी है और जंग का एलान किया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस अरबी भाषा वाले इस वीडियो में महाराष्ट्र स्थित थाणे निवासी फहाद तनवीर शेख को दिखाया गया है जो 2014 में सीरिया भाग गया था।
विज्ञापन


उसके साथ तीन अन्य लोग भी गए थे जिसमें से आरिब मजीद नाम का शख्स वापस भारत आ गया था और फिलहाल वो राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए ) की हिरासत में है। वीडियो में शेख ने कहा है कि 'हम वापस आएंगे, हाथ में तलवार लेकर, बाबरी, कश्मीर, गुजरात और मुजफ्फरनगर में मारे गए मुसलमानों का बदला लेने।'

उसने वीडियो में कहा है कि 'भारत के लोगों के पास तीन विकल्प है, या तो इस्लाम कबूल करो, जजिया दो, या फिर नरसंहार के लिए तैयार रहो।' शेख ने वीडियो में कहा है कि उसके साथ भारत से आया शमीम टंकी हवाई हमले में मारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

वीडियो में आंतकी भारत और पाक के हिस्से को 'हिंद वल सिंध' के बुलाते हैं और हिन्दुओं को 'गाय की पूजा' करने वाले के नाम से। इस वीडियो में आतंकियों ने भारतीय मुस्लिम नेताओं पर भी निशाना साधा है। ओवैसी समेत कई बड़े मुस्लिम नेताओं पर यह आरोप लगाया गया है कि मुसलमानों के खिलाफ हुए अत्याचार को सहा गया है।

वीडियो में इस्लाम की परिभाषा बताते हुए एक आंतकी ने कहा है कि 'लोग कहते हैं कि इस्लाम शांति का धर्म हैं, उनकी मत सुनो। इस्लाम किसी एक दिन के लिए शांति का धर्म नहीं हो सकता। पैगंबर ने कहा था कि तब तक लड़ते रहो, जब तक अल्लाह का राज न आ जाए।'

इस वीडियो में आईएस के साथ साथ इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकियों को भी दिखाया गया है। माना जा रहा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन ने पाक में मौजूद समर्थकों को छोड़ आईएस के साथ हो चला है।



वीडियो इंडियन एक्सप्रेस से साभार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें