फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US में मंदिर में तोड़फोड़: कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, तिरुपति विवाद पर जताई चिंता

Thu, 26 Sep 2024 06:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राधारमण दास ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवदा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा,  यह उन सभी मंदिरों के लिए चिंता का विषय है, जो सरकार के नियंत्रण में है।
विज्ञापन
राधारमण दास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। न्यूयॉर्क के बाद इस बार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी भी लिखी गई। इस घटना पर कोलकाता इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्सियसनेस (इस्कॉन) के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन


राधारमण दास ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
दुनियाभर में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों को देखते हुए राधारमण ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, केवल अमेरिका में ही नहीं, दुनियाभर में हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अमेरिका जैसे देश, जहां हर किसी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार मिलता है, हम देख सकते हैं कि यहां भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, हम सभी बांग्लादेश की स्थिति देख सकते हैं। वहां कैसे दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है। जो भी हिंदू धर्म को मानते हैं, वे सभी चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कैलिफोर्निया के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। 
विज्ञापन


तिरुपति प्रसाद मामले की निंदा की
राधारमण दास ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवदा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा,  यह उन सभी मंदिरों के लिए चिंता का विषय है, जो सरकार के नियंत्रण में है। हमें मालूम है कि तिरुपति सबसे अमीर मंदिरों में से एक है, लेकिन हमें यह भी मालूम है कि तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) इस मंदिर का प्रबंधन है, जिसमें दूसरे धर्मों के भी लोग हैं। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि दूसरे धर्म के लोग हिंदू मंदिरों को चला रहे हैं। जो भी घटना घटी है यह उसी का परिणाम है। 

कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तिरुपति प्रसाद विवाद सनातन धर्म के खिलाफ एक साजिश है। उन्होंने कहा, हमने जांच में पाया कि पहले भी नंदिनी घी का इस्तेमाल किया गया था। वे 900 रुपये में बेचते थे। लेकिन यह टीटीडी को अच्छा नहीं लगा, इसलिए वे 330-330 रुपये प्रति लीटर से घी बेचने वाले संगठन से घी लेने लगे। इस्कॉन में भी हम घी बनाते हैं, इसलिए हमें मालूम है कि एक लीटर घी बनाने में 20-22 लीटर घी की जरूरत पड़ती है। यह सनातन धर्म के खिलाफ साजिश है। 

बता दें कि कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 25 सितंबर की रात को तोड़फोड़ की गई। इससे पहले 17 सितंबर को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की तोड़फोड़ की निंदा की थी और इसे अस्वीकार्य करार दिया था। कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के अनादर की निंदा की और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें