फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस और अलकायदा बना रहे ये नया 'मौत का सामान', हवाई अड्डे निशाने पर

Sat, 01 Apr 2017 09:09 PM IST
amarujala.com - created by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
इंसानियत के लिए नासूर बन चुके खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल कायदा अब मौत का एक और नया सामान तैयार कर रहे हैं। इस काम में वे दिन-रात जुटे हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक दोनों आतंकी संगठन 'लैपटॉप बम' तैयार कर रहे हैं। आतंकी ऐसी सूक्ष्म बम प्रणाली पर काम कर रहें है जो लैपटॉप में लगाई जा सके और हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के दौरान उससे स्कैनरों को चकमा दिया जा सके।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी संगठनों नापाक मंसूबों के पीछे अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम हैं। दोनों जगहों से 8 मुस्लिम देशों के नागरिकों पर बड़े इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को हवाई यात्रा के दौरान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले 21 मार्च से प्रतिबंध प्रभावी है। जॉर्डन, कतर, कुवैत, मोरक्कों, यूएई, सऊदी अरब, इजिप्ट और तुर्की से सीधे अमेरिका की फ्लाइट लेने पर लैपटॉप या अन्य बड़े इलैक्टॉनिक उपकरण यात्री अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठनों के पास कब्जाए गए और लूटे गए जो एयरपोर्ट स्कैनर हैं, उन पर लैपटॉप बमों की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमलैंड के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि वे लोग विशेष खुफिया सूचनाओं की सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करते हैं। उनका कहना है कि आतंकी संगठन लगातार विमानन सेवाओं को निशाना बनाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें