आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आज (29 अगस्त) से ‘भारत दर्शन ट्रेन’शुरू करने जा रहा है। भारत दर्शन ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारिका और स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी कराएगी। 29 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन वापस 12 सितंबर को लौटेगी। यानी कुल 13 दिनों का यह धार्मिक यात्रा होगी। यह ट्रेन आपको धार्मिक स्थलों का दर्शन कराते हुए फिर से गंतव्य स्थान पर पहुंचा देगी।
कहां-कहां जाएगी भारत दर्शन ट्रेन
भारत दर्शन ट्रेन मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर, उज्जैन, गुजरात के नागेश्वर, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग होते हुए केवड़िया में सरदार पटेल की मूर्ति 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का दर्शन कराएगी। इसके बाद अहमदाबाद में साबरमती आश्रम घुमाने के बाद ट्रेन कृष्ण की नगरी द्वारिका जाएगी। वहां द्वारिकाधीश मंदिर और सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद ट्रेन पुणे के लिए रवाना होगी। श्रद्धालुओं को पुणे में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद में भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे। 13 दिनों की यह यात्रा हिंदू श्रद्धालुओं के लिए काफी सस्ती है।
कैसे बुक करे टिकट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर आप टिकट बुक करा सकते हैं। इस लिंक (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NZBD281) पर आपको पैकेज के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर- 8287930908, 8287930909, 8287930910 और 8287930911 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।