फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत मिश्रा बने बीएसएफ प्रमुख तो एस एस देसवाल एसएसबी का करेंगे नेतृत्व

Sun, 30 Sep 2018 09:16 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवनियुक्त बीएसएफ प्रमुख रजनीकांत मिश्रा व एसएसबी प्रमुख एस एस देसवाल।
विज्ञापन

रविवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और एस एस देसवाल को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन


यूपी कैडर के 1984 बैच के आईपीएस रजनीकांत मिश्रा ने केके शर्मा के रविवार को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के डीजी के रूप में पदभार संभाला है। जबकि उनके बैचमेट एस एस देसवाल एसएसबी के डीजी बने हैं।

मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे। एस एस देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। देसवाल 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक एसएसबी प्रमुख का दायित्व संभालेंगे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीएसएफ के करीब दो लाख कर्मी हैं और यह बल पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से लगने वाली भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है जबकि एसएसबी के करीब 90 हजार कर्मी है और यह बल नेपाल एवं बांग्लादेश से लगने वाली भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें