फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: सीआईएसएफ को मिली नई अतिरिक्त महानिदेशक, नीना सिंह को दी गई जिम्मेदारी 

Thu, 26 Aug 2021 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ का नया अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा - फोटो : Shutterstock/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीना सिंह को प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि नीना सिंह इस पद पर 31 जुलाई 2024 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) या अग्रिम आदेश तक (जो भी पहले आए) अपनी सेवाएं देंगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही पीवी रामशास्त्री को प्रतिनियुक्ति के आधार पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह 31 मई 2025 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) या अग्रिम आदेश तक (जो भी पहले आए) इस पर अपनी सेवाएं देंगे।
 

इससे पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया था। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह को बीएसएफ का नया महानिदेशक बनाया गया है। पंकज कुमार सिंह वर्तमान में बीएसएफ के विशेष महानिदेशक हैं। वह 31 अगस्त को पद संभालेंगे और 31 दिसंबर 2022 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) तक या अग्रिम आदेश तक इसी पद पर सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

 
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस फेरबदल की जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अरोड़ा फिलहाल सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के विशेष महानिदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ के वर्तमान महानिदेशक एसएस देसवाल इसी साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
 
सीबीडीटी को मिले तीन नए सदस्य
उधर, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को तीन नए सदस्य मिले हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार नागपुर में प्रत्यक्ष कर राष्ट्रीय अकादमी के मुख्य महानिदेशक (प्रशिक्षण) नितिन गुप्ता, आयकर विभाग (ओएसडी) दिल्ली की प्रमुख मुख्य आयुक्त संगीता सिंह और आयकर (नेफैक) दिल्ली की प्रमुख मुख्य आयुक्त प्रज्ञा सहाय सक्सेना को सीबीडीटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें