फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : आईपीएस आलोक कुमार का ट्रांसफर, भास्कर राव बने बंगलूरू के नए पुलिस चीफ

Sat, 03 Aug 2019 05:12 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
IPS officer Bhaskar Rao - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक में सरकार बदलते ही सरकारी अधिकारियों में फेरबदल शुरू हो गया है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त आईपीएस आलोक कुमार का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। 1990 बैच के अधिकारी भास्कर राव को उनकी जगह बंगलूरू पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कर्नाटक राज्य पुलिस के रूप में कार्यरत थे। 
विज्ञापन


उन्हें 2017 और 2008 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। राव को 2000 में एक युद्धक्षेत्र (कोसोवो, यूगोस्लाविया) में अंतरराष्ट्रीय शांति व्यवस्था में प्रदान की गई सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र का पदक भी दिया गया है। 

इससे पहले वह एडीजीपी क्राइम, तकनीकी सेवा, फोरेंसिक लैब, एडीजीपी कैनाइन दस्ते, एडीजीपी निदेशालय नागरिक अधिकार प्रवर्तन और मैसूरु पुलिस आयुक्त जैसे अन्य अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन


2016 में एक बार जब वह सुबह-सुबह अपनी पत्नी के साथ घूमने गए तो उन्हें दो अज्ञात लोगों ने धमकी दे दी थी। उस दौरान वह काफी चर्चा में रहे। भास्कर राव की पत्नी पेशे से एक डॉक्टर हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें