फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iphone: भारत से आईफोन का निर्यात दोगुना बढ़कर 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा, चीन से बाहर निकल रहीं कंपनियां

Tue, 10 Jan 2023 04:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एपल की तेजी से बढ़ती निर्यात संख्या बताती है कि कंपनी चीन के बाहर परिचालन बढ़ा रही है। झेंग्झाउ में फॉक्सकॉन की मुख्य फैक्टरी में अराजकता से कंपनी की आपूर्ति शृंखला की कमजोरियां सामने आईं और उत्पादन अनुमान को घटाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
iPhone सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से 2022-23 के पहले नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर) में 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आईफोन निर्यात किया गया। यह आंकड़ा 2021-22 की समान अवधि में निर्यात किए गए आईफोन से करीब दोगुना ज्यादा है।
विज्ञापन

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी समूह और विस्ट्रॉन कॉर्प ने 2022-23 के पहले नौ महीने में एक-एक अरब डॉलर से ज्यादा के एपल के उपकरण विदेश भेजे हैं। एपल के लिए उत्पादन करने वाली एक और कंपनी पेगाट्रॉन कॉर्प जनवरी तक करीब 50 करोड़ डॉलर के उपकरण निर्यात करने वाली है। 

चीन से बाहर निकल रहीं कंपनियां
एपल की तेजी से बढ़ती निर्यात संख्या बताती है कि कंपनी चीन के बाहर परिचालन बढ़ा रही है। झेंग्झाउ में फॉक्सकॉन की मुख्य फैक्टरी में अराजकता से कंपनी की आपूर्ति शृंखला की कमजोरियां सामने आईं और उत्पादन अनुमान को घटाने पर मजबूर किया। उधर, भारत सरकार बाहरी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न सुधारों के साथ प्रोत्साहन दे रही है। विशाल कार्यबल और फलता-फूलता स्थानीय बाजार भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें