फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mega Bonuses: बंपर कमाई के बाद इस शिपिंग कंपनी का बड़ा एलान, कर्मचारियों को बोनस में मिलेगी 50 महीने की सैलरी

Mon, 09 Jan 2023 09:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

कंपनी ने केवल इतना कहा है कि कंपनी के सालभर के कामकाज को देखते हुए साल के अंत में बोनस दिया जाता है। ऐसे में कर्मचारियों के काम के हिसाब से ही इस बार कंपनी बोनस देगी। एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन
मेगा बोनस देने जा रही कंपनी। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बंपर बोनस देने का एलान किया है। दरअसल, शिपिंग सेक्टर में काम करने वाली एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन के शानदार काम के बाद उसके राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिससे खुश होकर कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को पचास महीने की सैलरी बोनस में देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन कर्मचारी के ग्रेड और काम के मुताबिक बोनस देगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी यह बोनस केवल उन कर्मचारियों को देगी जो ताइवान में रहकर कंपनी में काम कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी ने केवल इतना कहा है कि कंपनी के सालभर के कामकाज को देखते हुए साल के अंत में बोनस दिया जाता है। ऐसे में कर्मचारियों के काम के हिसाब से ही इस बार कंपनी बोनस देगी। एवरग्रीन मरीन कॉर्पोरेशन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 

शिपिंग इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन रहे हैं बीते दो साल
एवरग्रीन मरीन की कमाई में हुई भारी बढ़ोतरी के पीछे शिपिंग इंडस्ट्री में बीते दो सालों में आया बूम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में कंपनी का राजस्व रिकॉर्ड 634.6 बिलियन डॉलर तक रहा। यह 2020 से 3 गुना ज्यादा है। दरअसल, कोरोना काल के दौरान कंज्यूमर गुड्स और भाड़े में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के रेवेन्यू में इतना इजाफा हुआ है।  
विज्ञापन


बीते कुछ सालों में शेयर मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन को अगर देखा जाए तो यह मिला जुला रहा है। कंपनी के शेयरों में साल 2021 में 250 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले साल कंपनी के शेयर में 54 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि एवरग्रीन मरीन कंपनी का नाम तब चर्चाओं में आया था जब 2021 की शुरुआत में कंपनी का एक जहाज स्वेज नहर में फंस गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें