फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 : पीएम मोदी आज सुबह 6.30 बजे करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

Mon, 21 Jun 2021 12:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस वर्ष का विषय 'योग फॉर वेलनेस' है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि वे सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार यानी 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत समेत कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कल के अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय 'योग फॉर वेलनेस' है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि वे कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


वहीं आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है।



मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है। कोविड-19 पर मंत्रालय की सलाह ने प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ावा देने और कोविड-19 से निपटने के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इन सलाहों को सरकार और अन्य हितधारकों के कई माध्यमों के जरिए व्यापक रूप से प्रचारित किया गया और जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए भी उपयोगी पाया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आई रिपोर्टों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में सहायक प्रक्रियाओं के रूप में कई अस्पतालों में योग अभ्यासों को सफलतापूर्वक शामिल किया गया है और योग इस बीमारी से तेजी से ठीक होने में अपना योगदान देता है।

बता दें कि 21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें करीब 36 हजार लोग शामिल हुए थे। साथ ही, लगभग 84 देशों के प्रतिनिधियों ने भी योग के 21 आसन किए। इस कोरोना काल में स्वस्थ रहने में योग ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने श्रीलंका और ब्राजील के राष्ट्रपतियों को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। राजपक्षे को लिखे पत्र में मोदी ने श्रीलंका में प्रत्येक वर्ष योग दिवस समारोहों के सलतापूर्वक आयोजन के लिए आभार जताया।

श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक गत 25 मई को लिखे गए इस पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है जो दुनिया भर के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति चिंता को दर्शाता है।

ब्राजील के राष्ट्रपति को 14 मई को लिखे पत्र में मोदी ने लिखा कि वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रतिक्रिया शानदार रही जो योग के महत्व और उसके सीमाओं से परे होने के महत्व को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें