फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MILAN 2024: विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2024 का समापन, INS विक्रांत पर हुआ भव्य समारोह

Tue, 27 Feb 2024 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

MILAN 2024: अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2024 का समापन स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर हुआ। अभ्यास का समुद्री चरण 24 से 27 फरवरी तक चला। 
विज्ञापन
नौसैनिक युद्ध अभ्यास मिलन-2024 का समापन - फोटो : एक्स/स्पोक्सपर्सन नेवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'मिलन-2024' का समुद्री चरण के साथ मंगलवार को समापन हुआ। इस चरण में जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों सहित 35 इकाइयों की भागीदारी देखी गई। समुद्री चरण में मित्र देशों के तेरह जहाजों और एक विमान ने भाग लिया। इसमें भारतीय नौसेना के दोनों विमान वाहक, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत, स्वदेशी विमानवाहक पोत शामिल हुए। 

विज्ञापन


समुद्री चरण का समापन अनोखे तरीके से हुआ। सभी 35 प्रतिभागी इकाइयां विशाखापत्तनम के लंगरगाह पर पहुंचीं। कमांडिंग अधिकारी चर्चा के लिए स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर एकत्र हुए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें