फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख के बीमे की अवधि छह माह और बढ़ी

Wed, 16 Sep 2020 01:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना योद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के 50 लाख के बीमे की अवधि छह माह और बढ़ा दी गई है। 61 बीमा दावे का निपटान और भुगतान किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा कम से कम 156 दावों की जांच की जा रही है। राज्यों द्वारा 67 मामलों से संबंधित दावों के बारे में फॉर्म अभी दाखिल किया जाना बाकी है।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कोरोना की जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना 30 मार्च को 90 दिनों के लिए लागू की गई थी। इसे फिर से 90 दिनों के लिए यानी 25 सितंबर तक बढ़ाया गया था। अब इसे फिर से 180 दिनों के लिए बढ़ाया गया है।

इस केंद्रीय योजना के तहत 50 लाख का यह बीमा डॉक्टरों, नर्सों और सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए है, जो कोरोना मरीजों के सीधे या परोक्ष रूप से संपर्क में रहते हैं और जिनके संक्रमित होने का जोखिम रहता है। इसमें कई बार जान जाने का जोखिम भी रहता है। यह योजना निजी अस्पतालों के स्टाफ, अवकाश प्राप्त, स्वैच्छिक, स्थानीय निकायों, ठेके पर काम करने वाले दिहाड़ी कर्मचारी और अन्य स्टाफ के लिए भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें