चौधरी देवीलाल की जयंती (25 सितंबर) के अवसर पर इनेलो भाजपा विरोधी पार्टियों को एक मंच पर जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए इनेलो ने विपक्ष के कई नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
हरियाणा में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 25 सितंबर को फतेहाबाद में बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इसे इनेलो सम्मान दिवस के रुप में मनाती है। इस जयंती पर इनेलो भाजपा विरोधी पार्टियों को एक मंच पर जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए इनेलो ने विपक्ष के कई नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने जताई रैली में शामिल होने की सहमति
25 सितंबर को होने जा रही इनेलो की रैली में विपक्षी नेता शरद पवार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, कनिमोझी शामिल होंगे इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल ने भी हरियाणा में इनेलो की रैली में शामिल होने के लिए सहमति जताई है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के.सी. त्यागी ने इस बात की जानकारी दी है।
इन विपक्षी नेताओं को मिला न्यौता
सम्मान दिवस रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी प्रमुख शरद पंवार, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, शरद यादव, के.सी त्यागी व सुखबीर सिंह बादल सहित अनेक राष्ट्रीय पार्टियों के नेता को न्यौता मिला है।