फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Kazakhstan: भारत-कजाकिस्तान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे संबंध, 28 दिसंबर को होगा समापन

Sun, 25 Dec 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

अभ्यास के छठे संस्करण में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व बिहार रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही है, जिसमें एक कमांडर के नेतृत्व में कुल 90 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं के बीच मेघालय में चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-22’ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा। इसका समापन 28 दिसंबर को होगा। इस दौरान भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने शनिवार को पूर्वी क्षेत्र में भारतीय और कजाकिस्तान सेना के सैनिकों के साथ हेलीबोर्न ऑपरेशन किए।

विज्ञापन


अभ्यास के छठे संस्करण में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व बिहार रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही है, जिसमें एक कमांडर के नेतृत्व में कुल 90 जवान शामिल हैं। वहीं, कजाकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व एक पूरी कंपनी कर रही है। ये अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण है, जो भारत और कजाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें