फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: मां-बाप ने बेटी की गोद भरने के लिए नौकरानी की हत्या कर चुरा लिया बच्चा, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 25 Dec 2022 05:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दिसपुर।

सार

पुलिस के मुताबिक, बच्ची को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना था, जहां गिरफ्तार दंपती की बेटी रहती है। शिवसागर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुभ्रज्योति बोरा ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एक मां-बाप को नौकरानी की हत्या करने और उसके 10 महीने के बच्चे को चुराने  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार दंपती बच्चे को अपनी निःसंतान बेटी को सौंपने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन


केंदुगुरी बाइलुंग गांव की नीतूमोनी लुखुराखोन नाम की महिला का शव बीते मंगलवार की सुबह चराईदेव जिले के राजाबाड़ी टी एस्टेट के एक नाले से बरामद किया गया। महिला एक दिन पहले सिमलुगुरी के एक बाजार से लापता हो गई थी। 

पुलिस के मुताबिक, बच्ची को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना था, जहां गिरफ्तार दंपती की बेटी रहती है। शिवसागर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुभ्रज्योति बोरा ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। गोगी दंपती ने अपनी विवाहित बेटी के सपने को पूरा करने के लिए अपराध किया, जो हिमाचल प्रदेश में रहती है, लेकिन उसके बच्चे नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें