फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 तक हर महीने 13.7 जीबी मोबाइल डाटा की खपत करेंगे भारतीय

Wed, 13 Jun 2018 05:01 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Internet Speed
विज्ञापन
भारत में जिस तरह से स्मार्टफोन के सबस्क्राइबर्स बढ़ रहे हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में प्रति व्यक्ति मोबाइल डाटा खपत अगले पांच सालों में पांच गुना बढ़ जाएगी। एरिक्सन की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में भारत में प्रति व्यक्ति मोबाइल डाटा यूसेज 5.7 जीबी माह है, जो 2023 तक बढ़ कर 13.7 जीबी प्रति माह तक पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 तक देश में 5जी का व्यावसायिक इस्तेमाल भी शुरू हो जाएगा, जिससे डाटा ट्रैफिक में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मोबाइल डाटा की खपत बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह रिलायंस जियो को माना जा रहा है।
विज्ञापन


एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट मे बताया गया है कि 2017 के आखिर तक दुनिया में स्मार्टफोन और एलटीई/4जी टेक्नोलॉजी ने जिस तरह से अपना दबदबा कायम किया है, इसके ये बदलाव भारत में भी दिखाई पड़ेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2018 की पहली तिमाही में 1 करोड़ 60 लाख नए स्मार्टफोन के सबस्क्राइबर जुड़े। वहीं साल 2023 तक देश में स्मार्टफोन सबस्क्राबर्स की संख्या 2.5 गुना बढ़ कर 97.5 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

वहीं देश में जीएसएम सबस्क्राइबर्स के मुकाबले 80 फीसदी सबस्क्राइबर्स एलटीई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पिछले साल केवल 20 फीसदी ही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 तक पूरी दुनिया में 5जी टेक्नोलॉजी पहुंच बनाने लगेगी। अनुमान है कि उत्तरी अमेरिका 5जी टेक्नोलॉजी को अपनाने में सबसे आगे रहेगा, क्योंकि अमेरिका के सभी सर्विस प्रोवाइडर्स 2018 के अंत से 2019 के तक 5जी नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रहे हैं और अगले 5 सालों में तकरीबन 50 फीसदी मोबाइल सबस्क्राइबर 5जी को इस्तेमाल करने वाले होंगे।
विज्ञापन


पिछले साल नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा था कि देश में मोबाइल डाटा की प्रति माह खपत 150 करोड़ गीगाबाईट पहुंच जाएगी।। गौरतलब है कि देश में मोबाइल डाटा खपत अमेरिका और चीन से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें