फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की सिसको ने 25 हजार करोड़ में खरीदी भारतीय इंजीनियर की कंपनी

Thu, 26 Jan 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भारत का कौशल दुनिया भर में अपनी धाक जमा चुका है। भारत के तकनीकि विशेषज्ञ ज्योति बंसल की सॉफ्टवेयर कंपनी को अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी सिसको ने 3.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है।  
विज्ञापन


ज्योति बंसल ने 2008 में सॉफ्टवेयर कंपनी एप डायनेमिक्स शुरू की थी। एप डायनेमिक्स के बनाए क्लाउड एप्लीकेशन बिजनस मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म से दुनिया की दिग्गज कंपनियों को उनके व्यापार और एप्लीकेशन में फायदा पहुंचाते हैं। 

पिछले वर्षों में कई वेंचर फंड में अपना शेयर लगाने के बाद कंपनी में बंसल की हिस्सेदारी 14 फीसदी की बची थी। यानी, बंसल के हिस्से में करीब 520 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,400 करोड़ रुपये आएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि एप डायनेमिक्स के खुद के आईपीओ लॉन्च से एक दिन पहले कंपनी की बिक्री का एलान हुआ। आईपीओ से कंपनी का वैल्युएशन 2 बिलियन डॉलर यानी करीब करीब 13.6 हजार करोड़ रुपये होता, लेकिन कंपनी ने आखिरी दौर की फंडिंग में 1.9 बिलियन डॉलर यानी करीब 12.92 हजार करोड़ रुपये जुटाए। देखा जाए तो सिस्को करीब दोगुनी रकम में कंपनी को खरीद लिया।

ज्योति बंसल ने 1999 में आईआईटी दिल्ली से ग्रैजुएशन पूरी की थी। इसके बाद वह अमेरिका चले गए थे। अमेरिका में उन्होंने सिलिकन वैली में नौकरी की, फिर खुद की कंपनी खड़ी कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें