भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का गुरूवार सुबह निधन हो गया। कदाकिन 67 वर्ष के थे। अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने 8 बजकर 56 मिनट पर अस्पताल में अंतिम सांस ली। कदाकिन 2009 से भारत में रुस के राजदूत थे। कदाकिन ने इससे पहले 1999 से 2004 के दौरान भी भारत-रूस के संबंधों में अहम भूमिका निभाई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस दौरान ट्विटर पर लिखा, "राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का निधन. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें."।
India loses a dear friend...#RIPAmbassadorAlexander Kadakin, Russian Amb to India since 2009 who passed away early today morning pic.twitter.com/UfqgQesQ5T
— Vikas Swarup (@MEAIndia) January 26, 2017
विकास स्वरूप ने आगे ट्वीट किया, ''हमने कदाकिन के रूप में एक मूल्यवान दोस्त को खो दिया, जिन्होंने एक विशिष्ट रूसी दूत के रूप में वर्षो से भारत-रूस संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया।''
In Amb Kadakin we lost a valued friend who nurtured #IndiaRussia relationship for many decades as distinguished Russian diplomat
— Vikas Swarup (@MEAIndia) January 26, 2017
वहीं, कदाकिन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''बेहद दुखद खबर है। वो एक बेहतरीन राजनयिक के साथ, भारत के अच्छे दोस्त और हिंदी के जबरदस्त वक्ता थे, जिन्होंने भारत-रूस के मजबूत संबंधों के लिए काम किया।''
He was an admirable diplomat, a great friend of India & a fluent Hindi speaker who tirelessly contributed to stronger India-Russia ties.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2017