फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: गोलीबारी की चपेट में आकर भारतीय छात्र की मौत, जानें आखिरी वीडियो कॉल में परिजनों से क्या हुई थी बात

Tue, 01 Mar 2022 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन की मौत से पहले आखिरी वीडियो कॉल का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिजनों से बात कर रहा है। इस वीडियो में नवीन के परिजन उसे अपने अपार्टमेंट के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए बोल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नवीन शेखरप्पा की आखिरी वीडियो कॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके इस पुष्टि की। यूक्रेन पर रूस के हमले के छठे दिन मारा गया भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा कर्नाटक के हावेरी के चालागेरी का रहने वाला था। नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह अपने अपार्टमेंट से स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी रूस के हमले की वजह से लगी आग की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ट्वीट करके नवीन की मौत पर दुख जताया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन की मौत से पहले आखिरी वीडियो कॉल का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिजनों से बात कर रहा है। इस वीडियो में नवीन के परिजन उसे अपने अपार्टमेंट के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए बोल रहे हैं। मौत से पहले नवीन, इस आखिरी वीडियो कॉल में परिजनों की बात पर सहमति जताते दिख रहा है। 

वहीं कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के आयुक्त मनोज राजन ने कहा हमने विदेश मंत्रालय से यूक्रेन में नवीन शेखरप्पा के निधन की पुष्टि की है। वह हावेरी के चालगेरी का रहने वाला था। वह जहां फंसा हुआ था वहां पास में एक स्टोर से कुछ खरीदने गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय कार्यालय से फोन आया कि नवीन का निधन हो गया है।
विज्ञापन


यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के निधन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उसके पिता से बात की। बोम्मई ने कहा कि नवीन के शव को भारत वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर विदेश मंत्रालय के अधिकारी बात कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यूक्रेन के खारकीव में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की कोशिश जारी है। सरकार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। 26 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें