फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: छठ के बाद लौटने वालों के लिए राहत, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, देखें कब और कहां से चलेंगी

Tue, 28 Oct 2025 02:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने के साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े है।
विज्ञापन
रेलवे ने चलाई दीपावली और छठ पूजा स्पेशल ट्रेन...उज्जैन-रतलाम होकर चलेगी यह गाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व का आज आखिरी दिन था। चार दिन का ये महापर्व 25 अक्तूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। मंगलवार को उगते सूरज को 'ऊषा अर्घ्य' के साथ खत्म हो गया। इसी के साथ छठ मना चुके लोगों का अपने गंतव्य लौटना शुरू हो गया है।  रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की है। ये ट्रेनें 29 अक्तूबर यानी बुधवार को चलेंगी और अगले दिन गंतव्य को पहुंचेंगी। भारतीय रेलवे ने अपील की है कि सुविधाजनक सफर के लिए लोग इन ट्रेनों से यात्रा करें। इनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने के साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े है। इसके अलावा, स्टेशनों पर अतिरिक्त स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर और मोबाइल टिकटिंग सुविधाएं शुरू की गई है, ताकि टिकट खरीदना आसान हो। यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ा दी है। स्टेशनों पर यात्री सहायता बूथ, लाइन मैनेजमेंट और अनाउंस सिस्टम को और मजबूत किया गया है। रेलवे ने 24×7 वॉर रूम बनाए हैं, जो यात्रियों की समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे हैं।बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और सहरसा स्टेशनों पर 24×7 मेडिकल बूथ स्थापित किए गए हैं। इन स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाएं भी तैयार रखी गई हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। ये इंतजाम यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव दे रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05651 न्यू जलपाईगुड़ी-छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्तूबर, 2025 को न्यू जलपाईगुड़ी से 15.00 बजे प्रस्थान कर किशनगंज से 16.10 बजे, कटिहार से 18.45 बजे, काढ़ागोला रोड से 19.10 बजे, नौगछिया से 19.35 बजे, मानसी से 20.24 बजे, खगड़िया से 20.36 बजे, बेगूसराय से 21.12 बजे, बरौनी से 22.02 बजे, मोहीउद्दीन नगर से 22.40, शाहपुर पटोरी से 22.54 बजे, मेहनार रोड से 23.05 बजे, देसरी से 23.17 बजे, अक्षयवट राय नगर से 23.27 बजे, हाजीपुर से 23.40 बजे तथा सोनपुर से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा 01.15 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05616 दिल्ली-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्तूबर, 2025 को दिल्ली से 04.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 04.52 बजे, मुरादाबाद से 08.05 बजे, शाहजहांपुर से 10.40 बजे, हरदोई से 11.32 बजे, लखनऊ से 13.20 बजे, अयोध्या कैंट से 16.45 बजे, अकबरपुर से 17.57 बजे, शाहगंज से 19.22 बजे वाराणसी से 21.20 बजे, वाराणसी सिटी से 21.37 बजे, औड़िहार 22.12 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.05 बजे, यूसूफपुर से 23.22 बजे तथा बलिया से 23.57 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा 01.30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05613 न्यू जलपाईगुड़ी-सीवान अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्तूबर, 2025 को न्यू जलपाईगुड़ी से 11.00 बजे प्रस्थान कर किशनगंज से 12.10 बजे, कटिहार से 14.45 बजे, काढ़ागोला रोड से 15.10 बजे, नौगछिया से 15.35 बजे, मानसी से 16.24 बजे, खगड़िया से 16.36 बजे, बेगूसराय से 17.12 बजे, बरौनी से 18.02 बजे, मोहीउद्दीन नगर से 18.40, शाहपुर पटोरी से 18.54 बजे, मेहनारा रोड से 19.05 बजे, देसरी से 19.17 बजे, अक्षयवट राय नगर से 19.27 बजे, हाजीपुर से 19.40 बजे, सोनपुर से 19.57 बजे, छपरा ग्रामीण से 21.10 बजे, खैरा से 21.40 बजे, मढ़ौरा 22.17 बजे, मशरख से 22.39 बजे, दिघवा दुबौली से 23.10 बजे, रतनसराय से 23.42 बजे दूसरे दिन गोपालगंज से 00.04 बजे तथा थावे से 00.22 बजे छूटकर सीवान 01.00 बजे पहुंचेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें