सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ मजेदार होते हैं, कुछ भावुक कर देते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने देखने वालों को झकझोर कर रख दिया। यह वीडियो एक हादसे का है, जिसमें एक लड़की कपड़े सुखाते हुए अचानक करंट की चपेट में आ जाती है। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। लोग इस वीडियो को देखकर न सिर्फ हैरान हैं बल्कि कई लोगों के लिए यह एक चेतावनी भी बन गया है। तो आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने घर से रोज की तरह बाहर आती है और सामने बने खाली प्लॉट की दीवार के पास लगी रस्सी पर कपड़े सुखाने लगती है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, वो किसी डरावने हादसे से कम नहीं। लड़की जैसे ही कपड़े डालते हुए उस रस्सी के हिस्से को छूती है जो पास के बिजली के पोल से बंधा हुआ है, अचानक तेज करंट का झटका लगता है। झटका इतना जोरदार होता है कि लड़की कुछ समझ भी नहीं पाती और वहीं गिर जाती है, उसका शरीर कुछ पल में अकड़ जाता है और वह जमीन पर गिर जाती है।
यहां देखें वीडियो
लड़की को अचानक से लगता है तेज करंट
इसी बीच वीडियो में एक और युवती नजर आती है जो वहां से गुजर रही होती है, जब वह लड़की को अचानक गिरते हुए देखती है तो डर जाती है और घबराकर पीछे हट जाती है। वह जोर-जोर से लोगों को बुलाने लगती है और मदद के लिए चिल्लाती है। आसपास के लोग भी उसकी आवाज सुनकर इकट्ठा होने लगते हैं, लेकिन वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। यह छोटा सा क्लिप इतना असरदार है कि जिसने भी देखा, उसके मन में डर और सतर्कता दोनों पैदा हो गए।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @mrs.bundelkhand_sandhya_tiwari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों कमेंट्स भी आ चुके हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो को चेतावनी के तौर पर शेयर किया है ताकि बाकी लोग भी ऐसी गलती दोबारा न करें। वहीं, कुछ यूजर्स ने युवती की लापरवाही पर सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “भला बिजली के पोल से रस्सी बांधकर कपड़े कौन सुखाता है?” एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “अब तो इसे सबक मिल ही गया होगा.” जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे हादसे किसी के साथ भी हो सकते हैं, इसलिए हमें हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।